शिव मंदिर की यज्ञशाला में 15 कबूतरों का एक साथ संदिग्ध मृत पाया जाना एक रहस्य बना हुआ भिटौली क्षेत्र मे इस बात को लेकर हड़कंप मचा हुआ है
भिटौली। बरियारपुर ओला बगिया स्थित शिव मंदिर परिसर की अर्धनिर्मित यज्ञशाला में एक साथ 15 कबूतर मृत मिलने से भिटौली क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। मंगलवार रात कबूतरों के मृत पड़े होने की जानकारी बुधवार सुबह हुई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृत कबूतरों के आसपास गेहूं के दाने बिखरे मिले, असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
घटना की सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजी गई है।
15 कबूतरों की एक साथ मौत ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
