मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे निचलौल थानाक्षेत्र के पचमा गांव निवासी विवेक, सन्नी व किशन व सन्नी के साथी शशिव की निचलौल-गोरखपुर हाइवे स्थित दमकी गांव के सामने डंफर की टक्कर से मौत हो गई थी।गलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे निचलौल थानाक्षेत्र के निचलौल-गोरखपुर हाइवे स्थित दमकी गांव के सामने डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौते के बाद परिजनों ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे क्षेत्र के बरोहिया गांव के सामने निचलौल-गोरखपुर हाईवे को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले जाम के दौरान वाहनों की आवाजाही रुक गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के दौरान पुलिस व मृतकों के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
डंपर की टक्कर से 3 युवकों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, डेढ़ घंटे तक बंद रहा निचलौल-गोरखपुर हाईवे
