खड्डा। क्षेत्र के भैसहा गांव में मंगलवार सुबह नदी किनारे शौच के लिए गए किशोर की पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे रेस्क्यू अभियान चलाया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर किशोर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसडीआरएफ की टीम ने नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब चार घंटे तक तलाश के बाद टीम ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर वरुण को नदी से ढूंढ़ निकाला। परिजन उसे तुर्कहां सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वरुण तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
